फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fraud

गुमनाम शिकायत ने खोली तंत्र की पोल

Sun, 23 Jun 2019 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
fraud
फतेहपुर। मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की गई एक गुमनाम शिकायत ने पंचायती राज और सहकारी बैंक महकमे में इन दिनों हलचल मचा रखी है। शिकायतकर्ता ने पूरी व्यवस्था की पोल खोलते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल में लिखा है कि जिला सहकारी बैंक का एक कर्मचारी बैंक की नौकरी करते हुए ग्राम प्रधान बन बैठा है। उस पर भी खास बात यह है कि चार साल से वह बैंक की नौकरी और ग्राम प्रधानी एक साथ चला रहा है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि ऐरायां विकास खंड की पुरइन ग्राम पंचायत में शैलेंद्र सिंह ग्राम प्रधान हैं। वह कोआपरेटिव बैंक के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उनके पिता सुरेंद्र सिंह भी बैंक के कर्मचारी हैं और वह क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं। पिता-पुत्रों को चयनित हुए चार साल हो गए और किसी को भनक
विज्ञापन

तक नहीं लगी। हालांकि कोआपरेटिव बैंक नियमों की मानें तो बैंक बोर्ड से अनुमति के बिना उनका कोई कर्मचारी चुनाव नहीं लड़ सकता। बहरहाल शिकायत के माध्यम से इस प्रकरण का खुलासा होने पर डीपीआरओ कार्यालय ने कोऑपरेटिव प्रबंधन से पिता-पुत्र के बैंक कर्मचारी होने का साक्ष्य मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कोआपरेटिव बैंक के सचिव वीरेंद्र यादव ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आने के बाद पड़ताल की गई है। पता चला कि इन दोनों कर्मचारियों ने बिना अनुमति लिए ही चुनाव लड़ा और एक साथ दोनों पदों का संचालन कर रहे हैं। इन दोनों पर कार्रवाई के लिए बोर्ड की बैठक में मुद्दा रखा जाएगा। दोनों कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई होनी है, यह बोर्ड ही तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed