{"_id":"697fa25de2c1d1ea4a080774","slug":"four-sugarcane-crushers-caught-running-on-stolen-electricity-je-suspended-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-148537-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चोरी की बिजली से चल रहे चार गन्ना क्रशर पकड़े, जेई निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चोरी की बिजली से चल रहे चार गन्ना क्रशर पकड़े, जेई निलंबित
विज्ञापन
खागा। खखरेरू थाना क्षेत्र के चकिया गांव में चोरी की बिजली से संचालित चार गन्ना क्रशर संचालकों को कौशाम्बी विद्युत निगम की प्रवर्तन टीम ने पकड़ा। टीम ने चारों पर कुल 24 लाख 17 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया। जिले के अधीक्षण अभियंता ने अवर अभियंता (जेई) रणविजय सिंह को बिजली चोरी में मिलीभगत के आरोप में निलंबित कर दिया है। संविदा पर काम कर रहे लाइनमैनों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।
क्षेत्र के चकिया गांव के पास कटिया लगाकर गन्ना क्रशर चलाने की शिकायत स्थानीय अफसर और मुख्यमंत्री से की गई। इस मामले में कौशाम्बी प्रवर्तन की टीम ने 29 जनवरी को छापा मारा। यहां सहारनपुर जनपद के राजापुर देवबंद निवासी कमर हसन को 11 किलोवाट क्षमता का गन्ना क्रशर चलाते पकड़ा। इसी तरह सहारनपुर के राजापुर देवबंद निवासी शहजाद पुत्र खलील, मुस्तकीम और शहजाद अली अहमद के गन्ना क्रशर भी चोरी की बिजली से चलाए जा रहे थे।
जांच में कमर हसन के खिलाफ 6,26,678 रुपये, शहजाद पुत्र खलील के खिलाफ 6,14,954 रुपये, मुस्तकीम के खिलाफ 6,14,467 रुपये और शहजाद अली अहमद के खिलाफ 5,61,052 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा ने जेई रणविजय सिंह को निलंबित कर बिंदकी कार्यालय में तैनात किया। संविदा कर्मी नागेंद्र सिंह और सूरज के खिलाफ भी कार्रवाई की संस्तुति की है। चोरी में लिप्त सभी लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।
बिजली चोरी पर 64 हजार रुपये का जुर्माना
चकिया में चोरी की बिजली से चल रहे गन्ना क्रशर के साथ ही विद्युत निगम ने चकिया निवासी रूपेश साहू के यहां भी चोरी का मामला पकड़ा। यहां पर एक किलोवाट से अधिक का बिजली का इस्तेमाल बिना कनेक्शन के पाया गया। टीम ने उन पर 64,344 रुपये जुर्माना लगाया है। भीमपुर में मुस्तकीम पुत्र नूर हसन के यहां भी बिजली चोरी की संभावना पर टीम पहुंची। यहां कुछ नहीं मिला। विभाग ने केबल जब्त की है।