{"_id":"690114511dd67d68a00d8f75","slug":"four-police-teams-have-been-searching-for-a-murderer-with-a-reward-of-rs-1-lakh-for-70-days-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-143013-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: एक लाख के इनामी हत्यारोपी को 70 दिन से खोज रहीं पुलिस की चार टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: एक लाख के इनामी हत्यारोपी को 70 दिन से खोज रहीं पुलिस की चार टीमें
विज्ञापन
फतेहपुर। बुजुर्ग महिला की सोते समय डंडे से पीटकर हत्या करने के बाद भागे हत्यारे सुराग का पुलिस की चार टीमें 70 दिन बाद भी नहीं लगा पाई हैं। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का जिम्मा प्रदेश स्तरीय टीम को दिया जा सकता है।
थाना क्षेत्र के अहमदपुर कुसुंभा गांव निवासी रुकमिनिया उर्फ लेखपलाइन रैदास (70) कालोनी के बरामदे में रात को सो रही थी। ग्रामीणों ने 18 अगस्त की सुबह चारपाई से नीचे उनका खून से शव लथपथ पड़ा देखा। रिश्ते में पौत्र हिमांशू की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की थी। जांच दौरान पड़ोसी मो. वारिस पर पुलिस को शक हुआ था। संदेह पर वारिस के घर में पुलिस ने छापा मारा जहां पुलिस को खून लगा हाफ पैंट और डंडा मिला था। वारिस नशे का आदी है।
पुलिस ने खोजबीन चालू की, कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार मो. वारिस को गांव के ही राजनीतिक व्यक्ति का संरक्षण है। उसकी शह पर वारिस गांव छोड़कर भागा है। वह अनपढ़ है और मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करता। इस कारण पुलिस को उसका पता लगाने में दिक्कत आ रही है। प्रयागराज जोन एडीजी संजीव गुप्ता ने वारिस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। इनाम की घोषणा के बाद भी थाना व जिले की चार टीमें वारिस का पता नहीं लगा सकी हैं। सीओ प्रमोद शुक्ला ने बताया कि जल्द हत्यारोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।