फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four people were reported for celebratory firing during a dance with dancers

Fatehpur News: नृतकियों संग डांस में हर्ष फायरिंग की चार पर रिपोर्ट

Wed, 30 Apr 2025 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Four people were reported for celebratory firing during a dance with dancers
फतेहपुर। तिलक समारोह में नृतकियों के डांस में हर्ष फायरिंग करने वाले चार युवकों के खिलाफ खागा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली के खासमऊ गांव में शनिवार को तिलक समारोह का आयोजन था। समारोह में नृत्य-संगीत का प्रोग्राम चल रहा था। गांव के पन्नालाल दुबे, साधु दुबे, ननकाई दुबे समारोह में डांसरों के साथ स्टेज पर चढ़कर डांस करने लगे। डांस करते हुए असलहों से हर्ष फायरिंग की। हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित हुआ। वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने पन्नालाल दुबे, साधु दुबे, ननकाई दुबे व एक अन्य के खिलाफ हर्ष फायरिंग की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि शस्त्र को चिह्नित किया जा रहा है। शस्त्र निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed