{"_id":"68fd16de6cf92864c604d2c5","slug":"four-people-including-the-one-who-was-beaten-up-in-the-salempur-riot-were-challaned-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-142890-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सलेमपुर बवाल में पिटने वाले समेत चार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सलेमपुर बवाल में पिटने वाले समेत चार का चालान
विज्ञापन
थरियांव। थाना क्षेत्रे के सलेमपुर गांव में 22 अक्तूबर को प्रधान और गांव के ही एक पक्ष के बीच हुए बवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। इसके बाद सभी का चालान कर दिया। मुख्य आरोपी प्रधान सुल्तान और उसके भाई इमरान और सलमान की तलाश जारी है। शुक्रवार को पुलिस ने गांव पहुंचकर दबिश भी दी।
पुलिस के मुताबिक अफसर हारुन साथी शमीम खान के साथ कार से गांव जा रहे थे तभी नहर पुलिया पर प्रधान सुल्तान का ट्रैक्टर उनके रास्ते में आ गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। इसमें प्रधान सुल्तान उसके भाई और समर्थकों ने कार में तोड़फोड़ की और हमला किया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। अब तक अफसर हारुन, शमीम खान और प्रधान पक्ष के सद्दाम और शोएब को गिरफ्तार कर शनिवार को चालान किया। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों को जल्द ही पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि चारों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।