फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four inter-district criminals who fired at the police arrested.

Fatehpur News: पुलिस पर फायरिंग करने वाले चार अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार

Fri, 17 Jul 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Four inter-district criminals who fired at the police arrested.
खागा (फतेहपुर)। कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक से चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए अंतरजनपदीय गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की लेकिन घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया गया।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, सात मोबाइल फोन, 10 चाकू, नकदी और घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार बरामद हुई है। गिरोह के चार अन्य गुर्गे पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस टीम बुधवार रात वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर अमाव के पास प्रयागराज की ओर से आ रही संदिग्ध अर्टिगा कार को रोकने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद ओसामा, मोहम्मद शमीर, मोहम्मद सुहैब और मोहम्मद रफीक सभी निवासी प्रयागराज के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस, सात एंड्रॉयड मोबाइल, दो कीपैड मोबाइल, 10 सिम कार्ड, 10 चाकू, 4,100 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने 10 जुलाई को भोगलपुर मोड़ के पास ट्रक चालक से मोबाइल फोन, करीब 15 हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड और अन्य सामान चोरी करने की वारदात स्वीकार की।

दरोगा किशन कुमार ने बताया कि चोरी की प्राथमिकी में गंभीर धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस टीम पर फायरिंग के मामले में अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed