{"_id":"6a6e3fdec982dbe591030ac8","slug":"four-inter-district-battery-thieves-including-a-history-sheeter-arrested-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-159656-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हिस्ट्रीशीटर समेत चार अंतरजनपदीय बैटरी चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हिस्ट्रीशीटर समेत चार अंतरजनपदीय बैटरी चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
फतेहपुर। थरियांव पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत चार अंतरजनपदीय बैटरी चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जिले की दो घटनाओं के अलावा अन्य वारदातों का भी खुलासा किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की 10 बैटरियां, घटना में प्रयुक्त लोडर वाहन, तीन मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है।
पुलिस ने टेक्सारी बुजुर्ग मोड़ के पास सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के तड़वा निवासी बलवीर सिंह, खागा के हरिहरपुर निवासी राहुल सिंह, खागा जुनैदपुर निवासी दिनेश और खागा कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर बुदवन निवासी दुर्गा प्रसाद को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों ने खागा कोतवाली क्षेत्र के कुलड़िया निवासी श्रीराम की हरिहरपुर चौराहे के पास सरिया-सीमेंट की दुकान के बाहर खड़े ट्रैक्टर और पिकअप से 14 जुलाई की रात बैटरी चोरी तथा चांदपुर थाना क्षेत्र के गौरी औरा निवासी शकील के ई-रिक्शा से 30 जून को बैटरी चोरी के प्रयास की घटना कबूल की है। इसके अलावा कौशाम्बी के चौकी अजुहा, थाना कड़ाधाम क्षेत्र में हुई चोरियों का भी खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि आरोपियों का संगठित गिरोह है। सभी विभिन्न जिलों में खड़े ट्रैक्टर, पिकअप और अन्य वाहनों से बैटरियां चोरी करते हैं। चोरी की बैटरियां कानपुर में बेचते थे। आरोपी दुर्गा के खिलाफ विभिन्न जिलों में 15 मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।