फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four including manager's son sent to jail for chain robbery from clerk

Fatehpur News: लिपिक से चेन लूट में प्रबंधक के बेटे सहित चार को भेजा जेल

Sun, 24 Sep 2023 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Four including manager's son sent to jail for chain robbery from clerk
फर्रुखाबापद। महिला लिपिक से सोने की चेन लूटने वाले प्रबंधक के बेटे सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने सराफ के यहां से सोने की चेन बरामद कर उसको क्लीन चिट दे दी। प्रपत्रों में चेन की बरामदगी आरोपी युवक के घर से दिखाई।
विज्ञापन

कादरीगेट थाना के मोहल्ला नेकपुर केशव नगर निवासी राजेंद्र यादव की पत्नी सरला यादव लोहाई रोड स्थित एनएकेपी इंटर कॉलेज में लिपिक हैं। गुरुवार दोपहर कॉलेज की छुट्टी होने पर सरला देवी घर जा रही थी। सकरी गली में सामने से मुंह पर अंगौछा बांधकर आए युवक ने झपट्टा मारकर लिपिक की सोने की चेन तोड़ ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

एसपी विकास कुमार ने खुलासे के लिए एसओजी प्रभारी व आवास विकास चौकी इंचार्ज स्वदेश कुमार को लगाया था। एसओजी ने मिशन कंपाउंड बैण्डीपुरा निवासी अभय दास, केडी रोजी स्कूल के प्रबंधक कौशलेंद्र यादव के पुत्र बादल यादव, मिशन कंपाउंड टीचर्स काॅलोनी निवासी आयुष मसीह, बढ़पुर विकास नगर निवासी विशाल यादव को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में बताया कि लिपिक सरला यादव की तीन दिन से रेकी कर रहे थे। 21 सितंबर को सरला को आता देखकर आवास विकास से चारों लोग टेंपो में बैठ गए। सरला टेंपो से उतरकर गली में जा रही थीं। अभयदास ने पीछा करके उसकी चेन तोड़ ली थी। चेन को शहर कोतवाली के सराफा व्यापारी को बेंच दिया था। एसओजी ने सराफ व्यापारी से चेन बरामद कर उसको क्लीन चिट दे दी।

पकड़़े गए चारों युवकों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। एसपी विकास कुमार ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में घटनाक्रम का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि इन लोगों ने पहले भी कई लोगों के मोबाइल व चेन छीने थे। उसको बेचकर यह लोग शौक पूरा करते थे। इस दौरान सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed