फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four deaths from cold in 24 hours

24 घंटे में ठंड से चार की मौत

Wed, 23 Dec 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Wed, 23 Dec 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Four deaths from cold in 24 hours

गिरते पारे के साथ बढ़ रही गलन जानलेवा बन चुकी है।

विज्ञापन
महज 24 घंटे के अंतराल में चार लोगों की मौत हो गई। इनमें से दो मौतें हंसवा ब्लाक में हुईं, जबकि एक ने बहुआ व दूसरे ने धाता ब्लाक में दम तोड़ा। धाता में महिला को गला घोंट कर मारने का आरोप लगाया जा रहा था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ठंड से मौत की बात सामने आई।

 
बहुआ ब्लाक के ललौली थाना क्षेत्र के चौराहा का डेरा मजरे कोंडार के मझिलवां निषाद का पुत्र ननकवा (48) सोमवार की रात एक बजे शौच के लिए जंगल गया था। घंटा भर बाद भी नहीं लौटा तो परिजन तलाश पर निकले।

गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर एक खेत में वह बेसुध मिला। परिजन इलाज को ले जाते उससे पहले ही ननकवा की सांसें थम गईं।

इसी प्रकार हंसवा ब्लाक क्षेत्र के एकारी गांव निवासी शिवमोहन की पत्नी पार्वती (80) सोमवार शाम परिवार के साथ खाना खाकर सोई थीं। सुबह परिजन उठे, लेकिन पार्वती नहीं। हिलाया-डुलाया गया तो वृद्धा के ठंड से प्राण पखेरू हो चुके थे।

हंसवा के मोहल्ला खेलदार निवासी वयोवृद्ध महादेव रैदास (75) मंगलवार की सुबह चारपाई से उठ कर शौच क्रिया को जा रहे थे। तभी घर के अंदर ही गिर पड़े। पुत्र बाबूलाल, पिता को लेकर सदर अस्पताल आ रहा था, जिनकी बीच रास्ते में सांसें थम गईं।

इसके अलावा धाता ब्लाक के पडऱी गांव की शोभा पत्नी सत्यजीत की भी ठंड से मौत हो गई। शोभा का शव गांव के बाहर सोमवार को मिला था।

पति ने ठंड से मौत की आशंका जाहिर की थी जबकि मृतका के चाचा ने गला घोंट कर हत्या किए जाने की तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें ठंड से मौत होने की पुष्टि हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed