फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four criminals arrested for snatching bike from shopkeeper

Fatehpur News: दुकानदार से बाइक छिनैती में चार शातिर गिरफ्तार

Fri, 23 Aug 2024 02:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Four criminals arrested for snatching bike from shopkeeper
औंग। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बाइक छिनैती के मामले में चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक बाइक खरीदने वाला भी शामिल हैं। पुलिस ने छीनी गई बाइक, लूट में इस्तेमाल बाइक,एक तमंचा ,दो कारतूस, 1200 रुपये व चार मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के आशापुर ओवरब्रिज पर पुलिस ने दो बाइक सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में बाइकें चोरी की निकली। एक बाइक बिंदकी के रिजवान की फुटवियर दुकानदार की निकली। उसकी बाइक 17 अगस्त को बदमाशों ने छीनी थी। हालांकि पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया था। लुटेरों ने छीनी गई बाइक की नंबर प्लेट हटा दी थी। पुलिस ने चारों को पकड़ लिया। उनकी पहचान कानपुर नगर के कल्यानपुर थाने के 37 बी मकड़ीखेड़ा के जतिन निषाद(19), महाराजपुर थाने के घाघूखेड़ा गांव का अंकित (19),डिबियापुर गांव का ओमप्रकाश (21), सैमसी गांव के शिवम सिंह परिहार (20) की गई। आरोपियों में जतिन मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। मास्टरमाइंड जतिन निषाद पर कल्यानपुर कानपुर थाने में दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। रिजवान के साथ घटना में इस्तेमाल बिना नंबर दूसरी बाइक एमवी एक्ट में सीज की गई। लूट में जतिन, शिवम, अंकित शामिल थे। चोरी बाइक खरीदकर ओमप्रकाश ठिकाने लगाने का काम करता है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया चारों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

कानपुर में 20 अगस्त को दो शातिर पकड़े गए थे
बिंदकी के फुटवियर कारोबारी रिजवान से आशापुर ओवरब्रिज के ऊपर बाइक लूटी गई थी। पुलिस ने आरोपियों की ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तारी दिखाई है। 20 अगस्त को शिवम और अंकित पर शांतिभंग की कानपुर कल्यानपुर थाने से कार्रवाई हुई थी। पुलिस ने जमानत के बाद दोनों को हिरासत में लिया है। दोनों ने पूरी घटना कबूली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed