{"_id":"65db906d21d0140d4802e2d1","slug":"foundation-stone-of-ccu-in-medical-college-fatehpur-news-c-217-1-rdp1002-111674-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मेडिकल कॉलेज में सीसीयू का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मेडिकल कॉलेज में सीसीयू का शिलान्यास
Mon, 26 Feb 2024 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 34 - मेडिकल कॉलेज में वर्चुअल शिलान्यास को देखती सांसद साध्वी व अन्य। संवाद
- गंभीर मरीजों को जिले में उपलब्ध होगा इलाज, कानपुर-लखनऊ की दौड़ खत्म
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। मेडिकल कॉलेज में 23 करोड़ 75 लाख की लागत से बनने वाले 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) ब्लॉक का वर्चुअल शिलान्यास हुआ।
सीसीयू ब्लॉक के निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश पावर प्रोजेक्ट काॅरपोरेशन (यूपीपीसीएल) को दी गई है। शिलान्यास का सजीव प्रसारण हुआ। इस दौरान केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, विधायक विकास गुप्ता, विधायक कृष्णा पासवान, जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सीसीयू ब्लॉक का निर्माण होने के बाद गंभीर मरीजों का इलाज किया जाएगा। इसमें छह करोड़ से चकित्सिकीय संसाधन लगाए जाएंगे। 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक में दो छोटे और दो बड़े ऑपरेशन थिएटर होंगे। आईसीयू, एनआईसीयू ब्लॉक भी शामिल रहेंगे। भर्ती मरीज के हर बेड पर डाॅक्टर मौजूद रहेंगे। बेड पर ही अल्ट्रासाउंड, एक्सरे व अन्य जांचे उपलब्ध होंगी। प्राचार्य डॉक्टर आरपी सिंह ने बताया कि कैंपस में 3000 वर्ग मीटर जमीन का चयन हुआ है।