फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Foundation stone laid fifteen years ago, hope still not fulfilled

Fatehpur News: पंद्रह साल पूर्व शिलान्यास, अभी तक पूरी नहीं हुई आस

Mon, 08 Apr 2024 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid fifteen years ago, hope still not fulfilled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमौली। ब्लाक क्षेत्र के बुढ़वा में 15 साल बाद जहानाबाद आईटीआई भवन बनकर तैयार हुआ, लेकिन अभी तक संचालन फतेहपुर में हो रहा है। इससे नजदीकी प्रशिक्षुओं को 60 किमी यात्रा कर आईटीआई का प्रशिक्षण लेने आना पड़ रहा है।
क्षेत्रीय युवाओं को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित करने के लिए 2009 में तीन करोड़ पचास लाख की लागत से आईटीआई भवन का बुढ़वा में शिलान्यास हुआ था। दो वर्ष में आधा अधूरा भवन बनने के बाद वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। उच्च स्तरीय जांच में मानक विहीन निर्माण की पुष्टि होने पर अर्धनिर्मित भवन निस्प्रयोज्य घोषित कर दिया गया। मार्च 2017 में तत्कालीन कारागार मंत्री जयकुमार सिंह जैकी ने प्रयास कर दोबारा छह करोड़ पैंतीस लाख की धनराशि स्वीकृत कराई।
विज्ञापन

इससे 2020 तक भवन बनकर तैयार होना था, लेकिन भवन 2023 में बनकर तैयार हो पाया। 2023-24 सत्र की काउंसलिंग में जहानाबाद बुढ़वा के लिए 396 छात्रों का चयन हुआ था, लेकिन आईटीआई का संचालन फतेहपुर में होने के कारण बहुतायत चयनित युवाओं ने प्रवेश ही नहीं लिया। नोडल आईटीआई के प्रधानाचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भवन निर्माण पूर्ण हो चुका है। ट्रांसपोर्ट बजट न होने के कारण पिछले सत्र में जहानाबाद आईटीआई निजी भवन में शिफ्ट नहीं हो पाई। नए सत्र में जहानाबाद आईटीआई अपने निजी भवन में संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed