फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fortuner collides with divider, DRM and two others injured

Fatehpur News: डिवाइडर से फॉर्च्यूनर टकराई, डीआरएम समेत दो घायल

Mon, 20 Apr 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fortuner collides with divider, DRM and two others injured
फोटो-26- सीतापुर गांव के पास डिवाइडर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद
थरियांव (फतेहपुर)। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर रविवार को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में डीआरएम समेत दो लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जौनपुर निवासी आशीष कुमार झारखंड के रांची रेलवे विभाग में डीआरएम के पद पर तैनात हैं। वह साथी राजस्थान के करौली निवासी रामवीर के साथ झांसी किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान थरियांव थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव के पास चालक रामवीर को झपकी आ गई जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और एयरबैग खुल गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में जांच के दौरान आशीष कुमार की जांघ की हड्डी टूटी पाई गई। उन्होंने बेहतर इलाज के लिए कानपुर के एक निजी अस्पताल रेफर करने का आग्रह किया। रामवीर को हल्की चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

फोटो-26- सीतापुर गांव के पास डिवाइडर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद

फोटो-26- सीतापुर गांव के पास डिवाइडर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed