{"_id":"694453b605bb5b47440e5298","slug":"former-block-chiefs-son-arrested-in-dowry-murder-case-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-145797-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख का पुत्र दहेज हत्या में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख का पुत्र दहेज हत्या में गिरफ्तार
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। नवविवाहिता की मौत के मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पुत्र आदित्य प्रताप सिंह को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। मामले में नामजद तीन अन्य आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
कौशाम्बी जिले के सड़वापर गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह की पुत्री रश्मि सिंह उर्फ कोमल (22) की शादी दो नवंबर को खागा के नई बाजार निवासी आदित्य प्रताप सिंह के साथ हुई थी। आदित्य प्रताप सिंह के पिता महेंद्र प्रताप सिंह विजयीपुर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख रह चुके हैं।
तीन दिसंबर को रश्मि की अचानक हालत बिगड़ गई थी। ससुरालीजन उसे प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में एंबुलेंस में ही उसकी मौत हो गई। आरोप है कि इसके बाद ससुराली एंबुलेंस में शव छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन
रश्मि के पिता धर्मेंद्र सिंह ने पति आदित्य प्रताप सिंह, ससुर व पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेंद्र प्रताप सिंह, सास पुष्पा सिंह और ननद अंजलि के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने पति आदित्य को खागा कस्बे से गिरफ्तार किया। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।