{"_id":"66e735e12700269029031544","slug":"former-bjp-mla-representative-and-driver-assaulted-car-vandalized-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-121356-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: भाजपा के पूर्व विधायक प्रतिनिधि और चालक से मारपीट, कार में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: भाजपा के पूर्व विधायक प्रतिनिधि और चालक से मारपीट, कार में तोड़फोड़
विज्ञापन
फतेहपुर। गाली गलौज के विरोध पर भाजपा के पूर्व विधायक के प्रतिनिधि पर बाइक सवारों ने हमला किया। तोड़फोड़ कर कार को क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक आरोपी का शांतिभंग में चालान किया है।
कानपुर देहात भोगनीपुर थाने के गौरीकरन निवासी सतीश उर्फ पटेल ने बताया कि वह पूर्व विधायक विनोद कटियार के प्रतिनिधि हैं। रिश्तेदार के एक मामले में एसपी से मिलने आए थे। एसपी से मुलाकात के बाद शनिवार शाम घर जा रहे थे। मलवां थाना क्षेत्र के हाईवे पर चखेड़ी के पास बाइक सवार तीन युवकों ने कार के आगे बाइक लहराई।
टोकने पर कार चालक संजीव कठेरिया और सतीश से गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर हाथापाई की। पथराव कर कार के शीशे और दरवाजे तोड़ दिए। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि झाउमेदनीपुर के अनुपम पटेल के खिलाफ जान से मारने की धमकी, मारपीट, तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी का चालान किया है।