{"_id":"65fe9d7b92005f5ede00ba0e","slug":"former-bdc-member-attacked-with-brick-dies-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-112971-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पूर्व बीडीसी सदस्य पर ईंट से ताबड़तोड़ हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पूर्व बीडीसी सदस्य पर ईंट से ताबड़तोड़ हमला, मौत
Sat, 23 Mar 2024 02:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sat, 23 Mar 2024 02:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो एवं परिचय
- फाइल फोटो9- श्रीचंद्र की फाइल फोटो। स्त्रोत परिजन
12- घटनास्थल की जांच करने पहुंंचे एसपी उदयशंकर सिंह
- कानपुर हैलट में इलाज दौरान मौत, सीसीटीवी फुटेज में दिखा कातिल
- पुलिस ने नशेबाजी में विवाद के बाद घटना को अंजाम देने की जताई आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर (फतेहपुर)। घर से रासलीला देखने निकले पूर्व बीडीसी सदस्य को उसके ही खेत पर गुरुवार देर रात हमलावर ने ईंट से ताबड़तोड़ वार कर मरणासन्न कर दिया और बाइक लेकर भाग निकला। घायल की कानपुर हैलट में मौत हो गई। पुलिस हत्या का मुकदमा दर्जकर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के सहारे जांच में जुटी है।
थाना क्षेत्र के हरदासपुर गंगरावल गांव निवासी श्रीचंद्र कुशवाहा (50) पूर्व बीडीसी सदस्य था। मृतक के भाई रज्जन कुशवाहा ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब सात बजे श्रीचंद्र गांव में ही रासलीला देखने बाइक से निकला था। घर न लौटने पर रात साढ़े नौ बजे के आसपास खोजबीन शुरू की गई। अपने ही खेत पर रात करीब साढ़े 11 बजे मरणासन्न हालत में भाई मिला।
मौके पर खून से सनी ईंट भी पड़ी थी। पीएचसी में डॉक्टर के जवाब देने पर भाई को कानपुर हैलट ले गए। इलाज के दौरान करीब रात ढाई बजे श्रीचंद्र ने दम तोड़ दिया। एसपी उदय शंकर सिंह, एएसपी विजय शंकर मिश्र घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे। फील्ड यूनिट ने खून व पड़े बालों के नमूने समेत अन्य साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
छानबीन में श्रीचंद्र की बाइक हाईवे पर औंग थाने से 200 मीटर पहले मिली। पूछताछ में पुलिस को पता लगा कि जोगापुर गांव से श्रीचंद्र ने शराब खरीदी थी। रास्ते में दो तीन लोगों से मिला था। पुलिस ने बाइक मिलने वाली जगह के आसपास फैक्टरियों के कैमरे खंगाले। इस दौरान गुधरौली में एक फैक्टरी में बाइक लेकर जाते एक युवक रात करीब 10 बजे के आसपास दिखा है।
एएसपी ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। फुटेज में चेहरा साफ नहीं दिख रहा है।फिलहाल परिजन अभी हत्या की वजह नहीं पा रहे हैं, लेकिन पुलिस नशेबाजी के विवाद में घटना को अंजाम देने की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
इनसेट
हत्या के पीछे नशेबाजी का विवाद मान रही पुलिस
फतेहपुर। पूर्व बीडीसी सदस्य श्रीचंद्र कुशवाहा हत्याकांड के पीछे पुलिस नशेबाजी का विवाद होना मान रही है। घर से निकलने के बाद श्रीचंद्र को जोगापुर शराब दुकान पहुंचा था। दुकान के सीसीटीवी कैमरे में श्रीचंद्र दिखा है। इसके बाद जिला पंचायत सदस्य उदय शंकर वर्मा से मिला था। उनसे करीब 10 मिनट तक बातचीत की। वहीं, उसके गांव के जयकरण और चौकीदार पुत्र विकास से भी मुलाकात की। करीब रात आठ बजे के बाद किसी ने श्रीचंद्र को नहीं देखा। पुलिस को आशंका है कि श्रीचंद्र और कातिल ने एक साथ शराब पी होगी। इस दौरान किसी बात पर विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया गया। बाइक में पेट्रोल भी खत्म होने की चर्चा है। गुटैयाखेड़ा गांव के भी एक शातिर की तलाश हो रही है। कैमरे में कैद शातिर गुटैयाखेड़ा गांव का होने की आशंका जताई जा रही है। सीओ सुशील दुबे ने बताया कि घटना के पीछे नशेबाजी में विवाद प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है।