{"_id":"60d61f728ebc3e4cda3dc7d4","slug":"forced-conversion-blamed-fatehpur-news-knp636457924","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, तहरीर दी
विज्ञापन
फतेहपुर। शादीपुर मोहल्ले में रहने वाले एक मुस्लिम व्यक्ति पर निर्धन लोगों को धन का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है। शुक्रवार को मोहल्ले के लोगों ने कचहरी चौकी पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में आरोपी के खिलाफ रिपार्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
मोहल्लावासियों ने तहरीर में कहा है कि आरोपी दबंग किस्म का व्यक्ति है। उसने 24 जून को कब्रिस्तान में खड़े 25 बबूल के पेड़ कटवा दिए हैं। मोहल्लावासियों के आपत्ति करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी है। आरोप यह भी लगाया है कि दबंग धन का प्रलोभन देकर निर्धन लोगों का धर्म
परिवर्तन भी कराता है। ऐसे में आरोपी के खिलाफ जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाए। तहरीर देने वालों में कब्रिस्तान के मुतवल्ली मो. वसीम, इसरार, मो. कासिम, अब्दुल गफ्फार, इलियास, मो. अफजल, मो. नईम, इस्तेयाक, साकिर अबरार, सलीना आदि शामिल हैं।