फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   for panchyat assistant post from today appliction will be filled

पंचायत सहायक के लिए आज से जमा होंगे आवेदन

Sun, 01 Aug 2021 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
for panchyat assistant post from today appliction will be filled
फतेहपुर। ग्राम पंचायत सहायकों की नियुक्ति की कवायद शुरू हो गई है। दो अगस्त से 17 अगस्त तक आवेदन जमा होंगे और 24 से 31 अगस्त तक मेरिट लिस्ट बनेेगी। भर्ती के संबंध में गांवों में मुनादी कराने के साथ पंचायत भवन में सूचना भी चस्पा कराई जाएगी। अभ्यर्थी को आवेदन जमा करने की पावती (रिसीविंग) भी दी जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भवन को ऑनलाइन व्यवस्था से लैस किया जाना है। इसके लिए ग्राम सचिवालय में जनसेवा केंद्र की स्थापना के साथ बीवी सखी समेत अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। जिले की सभी 840 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों का चयन किया जाएगा। पंचायत सहायक के लिए आवेदक का उसी गांव का मूल निवासी होना जरूरी है। हाईस्कूल, इंटरमीडियट की मेरिट के आधार पर चयन होगा।
विज्ञापन

डीपीआरओ अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पंचायत सहायक के लिए सोमवार से आवेदन जमा किए जाएंगे। इसके लिए प्रधानों को मुनादी कराने और पंचायत भवनों पर सूचना चस्पा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानी के आरक्षण की तरह लागू होगा नियम
ग्राम पंचायत के आरक्षण के आधार पर पंचायत सहायकों की भर्ती में आरक्षण की व्यवस्था की गई है। यानी जहां प्रधानी की सीट सामान्य रही है, वहां पर सामान्य और जहां जिस वर्ग के लिए आरक्षित रही है उस वर्ग के लिए आरक्षण रहेगा।
संविदा पर सेवाएं ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराने वाले पंचायत सहायकों को हर महीने छह हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। भुगतान वित्त आयोग, ग्राम निधि व अन्य योजना से किया जाएगा।
केंद्र सरकार, राज्य सरकार, स्थानीय प्राधिकारी और राज्य सरकार से सहायता व मान्यता प्राप्त शैक्षिक संस्थान में कार्यरत व्यक्ति आवेदन नहीं कर सकता है। इसके अलावा ऐसी किसी सेवा से बर्खास्त और सजा काट चुके व्यक्ति आवेदन नहीं कर सकते हैं।

........
ग्राम पंचायत सहायक पद के आवेदन ग्राम प्रधान, ब्लाक मुख्यालय और जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में जमा जाएंगे।
कोविड पीड़ित परिवार को मिलेेगी वरीयता
कोरोना से मृत परिवार के सदस्य को भर्ती में वरीयता दी जाएगी। कोविड-19 पीड़ित परिवार के अभ्यर्थी की मेरिट यदि कम है और अन्य अभ्यार्थियों की मेरिट अधिक है, तो वहां पर कोविड पीड़ित परिवार के सदस्य को पंचायत सहायक के लिए चयन किया जाएगा।
............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed