{"_id":"65a6e85a050df2e981035406","slug":"foot-overbridge-will-be-built-at-four-railway-stations-of-the-district-fatehpur-news-c-217-1-rdp1002-9814-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जिले के चार रेलवे स्टेशनों पर बनेगा फुट ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जिले के चार रेलवे स्टेशनों पर बनेगा फुट ओवरब्रिज
Wed, 17 Jan 2024 02:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Wed, 17 Jan 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले के चार रेलवे स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण होगा। फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर डीआरएम और सांसद बुधवार को ओवरब्रिज का शिलान्यास करेंगे।
फतेहपुर रेलवे स्टेशन से सटे औंग, मलवां, कुरस्तीकलां और कंसपुर-गुगौली रेलवे स्टेशन में फुटओवरब्रिज का निर्माण होगा। इन स्टेशनों में लोकल स्तर पर चलने वाले पैसेंजर, मेमो और कुछ एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव होता है। रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज न होने से यात्री जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करके प्लेटफॉर्म पहुंचते हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए चार स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। इनके शिलान्यास के साथ बुधवार को फतेहपुर रेलवे स्टेशन से स्टेशन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ भी होगा। इसमें सांसद साध्वी निरंजन ज्योति और डीआरएम प्रयागराज शामिल रहेंगे।