{"_id":"60f865ba8ebc3e6da142ec37","slug":"fom-shop-jewellary-of-25-lakh-stolen-fatehpur-news-knp6416082130","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी ऑल: ज्वैलरी शॉप में नकब लगा 25 लाख रुपए के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी ऑल: ज्वैलरी शॉप में नकब लगा 25 लाख रुपए के जेवर चोरी
विज्ञापन
जहानाबाद (फतेहपुर)। कस्बे के व्यस्त लालूगंज बाजार स्थित मुरली ज्वैलर्स में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए। सुबह दुकान खुलने पर वारदात के बारे में पता चला। पुलिस अधिकारियों ओर फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज में चार लोग वारदात को अंजाम देते हुए दिखे हैं। चोरी हुए जेवरों की कीमत 25 लाख के आसपास बताई जा रही है।
कस्बे के चंदागली निवासी मनोज कुमार की लालूगंज बाजार में मुरली ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार शाम दुकान बंद करके वह असोथर चले गए। बुधवार की सुबह मनोज के पुत्र अनिकेत ने दुकान खोली तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। पता चला कि चोरी हो गई है। दुकान पर लोगों की भीड़ लग गई। दुकान मालिक मनोज कुमार भी पहुंच गए। जहानाबाद पुलिस ने मौके पर घटना की जांच की।
मनोज कुमार ने तहरीर देकर बताया कि चोरों ने दुकान में सेंध लगाकर 20 किलोग्राम चांदी, 25 ग्राम सोने के जेवरात, 15 हजार रुपये व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचे जांच की। उन्होंने घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।