फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Following the resignation of 35 Pradhan of Teliani Block

तेलियानी ब्लाक के 35 प्रधानों की इस्तीफे की पेशकश

Sun, 16 Oct 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sun, 16 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Following the resignation of 35 Pradhan of Teliani Block
प्रतीकात्मक।

अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने बैनर तले शनिवार को डीएम से मुलाकात कर 35 प्रधानों ने इस्तीफे की पेशकश की है। डीएम ने प्रधानों का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। प्रधानों से ज्ञापन लेकर डीएम ने शासन को भेज दिया है। इसमें प्रधान पर हुए उत्पीड़न और पुलिस के उत्पीड़न का मामला उठाया गया है।  

विज्ञापन


प्रधान संगठन के अध्यक्ष नदीम उद्दीन पप्पू ने बताया कि शनिवार को वह तेलियानी विकास खंड के 35 प्रधानोें का इस्तीफा लेकर डीएम के पास गए थे। वहां जब उन्हें इस्तीफा सौंपा गया तो उन्होंने कहा कि आरोपियों पर कार्रवाई कराई जाएगी। डीएम ने ही सुझाव दिया कि इस्तीफे के पहले एक बार सीएम के नाम ज्ञापन दे दीजिए। वहां कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। वहां से निर्देश आने के बाद इस्तीफे पर विचार कीजिएगा। फिलहाल वह खुद अपने स्तर से भी इसकी जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन


आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, प्रधानों ने एक सादे कागज पर सामूहिक रूप से हस्ताक्षर करके डीएम डॉ. वेदपति मिश्रा को सौंपा था। नियमानुसार, इस्तीफा शपथ पत्र के साथ दिया जाना चाहिए। जिसकारण डीएम ने इस्तीफा नामंजूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि असवार तारापुर ग्राम प्रधान लाल मोहम्मद पर दर्ज रिपोर्ट को खत्म कराने व दोषियों को सजा दिलाने की मांग प्रधान संघ कर रहा है। बकौल प्रधानसंघ अध्यक्ष उन्होंने डीएम को इस्तीफा व ज्ञापन दोनों की कापी सौंपी है। निर्णय शासन-प्रशासन को लेना है। इस मौके पर असोथर ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र यादव सुल्तान भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed