फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fog guards the highway, vehicles drive slowly with lights on

Fatehpur News: हाईवे पर कोहरे का पहरा, लाइट जलाकर धीमी गति से चले वाहन

Sun, 14 Dec 2025 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Fog guards the highway, vehicles drive slowly with lights on
फोटो-27-शनिवार की सुबह कोहरे की धुंध के बीच लाइट जलाकर रेंगते वाहन। संवाद
फतेहपुर। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर जनपद में भी दिखाई दिया। शनिवार सुबह हाईवे और शहर में कोहरे का पहरा दिखा। इससे वाहन चालक लाइट जलाकर धीरे-धीरे गाड़ियां चलाते नजर आए। धुंध के साफ न होने तक यातायात सुस्त गति से चला। सर्दी से बचने के लिए लोग पूरे दिन गर्म कपड़े पहने रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। सुबह कोहरे और बादलों की वजह से धूप नहीं निकल सकी। इससे मौसम और ठंडा बना रहा। दोपहर में थोड़ी राहत मिली लेकिन शाम होते ही सर्दी ने फिर अपना असर दिखाया।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. वसीम खान ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते मौसम में बदलाव हो रहा है और दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।


अलाव तापकर सर्दी से कर रहे बचाव
शहर के रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड और जिला अस्पताल परिसर में नगर पालिका की ओर से अलाव जलवाए जा रहे हैं। साथ ही शहर के अन्य चौराहों पर भी जरूरत के मुताबिक अलाव जलवाए जाने का पालिका ने दावा किया है। ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर लगातार अलाव जलवाए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड में सफर को आने-जाने वाले यात्री अलाव तापकर सर्दी से बचाव करते नजर आ रहे हैं।

फोटो-27-शनिवार की सुबह कोहरे की धुंध के बीच लाइट जलाकर रेंगते वाहन। संवाद

फोटो-27-शनिवार की सुबह कोहरे की धुंध के बीच लाइट जलाकर रेंगते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed