{"_id":"68cbf8b83c61cf2fe409ac71","slug":"five-people-including-the-husband-have-been-booked-for-beating-their-daughter-in-law-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1270359-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बहू को पीटने पर पति समेत पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बहू को पीटने पर पति समेत पांच पर केस
विज्ञापन
फतेहपुर। बच्चों के विवाद में बहू के साथ मारपीट में पति समेत पांच ससुरालियों पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव निवासी कोमल चौरसिया ने पुलिस को बताया कि परिवार के बच्चों के बीच बुधवार को खेलकूद में झगड़ा हो गया। उसने डांटकर विवाद शांत कराया। वह शाम को हैंडपंप पर पानी भरने गईं थीं। यहां पति संदीप, ससुर कंचन, सास आशा देवी, जेठ शिब्बू,जेठानी रूचि पहुंचे और उसे पीटकर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
नशे में बहू को पीटा
गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेवरामऊ गांव निवासी सुमित ने पुलिस को बताया कि बड़ा भाई सोनू नशे में बुधवार शाम घर पहुंचा। वह पत्नी गोरी से गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर पत्नी को पीटकर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष प्रमोद मौर्या ने बताया कि शिकायत पर बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।