फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Five nominated councilors took oath in the municipality.

Fatehpur News: नगर पालिका में पांच नामित सभासदों ने ली शपथ

Thu, 09 Apr 2026 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Five nominated councilors took oath in the municipality.
फोटो-30 -बिंदकी नगर पालिका परिषद में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

- समर्थकों में उत्साह दिखा और विकास कार्यों को गति देने की बात कही
संवाद न्यूज एजेंसी

बिंदकी। नगर पालिका परिषद के पांच नामित सभासदों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान समर्थकों में उत्साह दिखा और विकास कार्यों को गति देने की बात कही गई।
कस्बे के मुगल सड़क स्थित काशी कॉम्प्लेक्स में बुधवार को अपर उप जिलाधिकारी प्रदीप कुमार रमन ने सोमवती निषाद, बृजेश मिश्रा, गुलशन गुप्ता, वेदांस प्रजापति, सुल्तान सिंह को शपथ लिया। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुआ। जिसमें समर्थकों की भीड़ उमड़ी। नगर पालिका चेयरमैन राधा साहू ने कहा कि अब 25 निर्वाचित और पांच नामित सभासद मिलकर नगर के समग्र विकास को गति देंगे।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार सुशील कुमार, अधिशासी अधिकारी चंद्र कृष्णा पांडे, राजस्व निरीक्षक रवींद्र कुमार सोनकर, अवर अभियंता आराधना पटेल व योगेश गुप्ता, प्रधान लिपिक मनोज कुमार शुक्ला, प्रमोद द्विवेदी, वीरेंद्र दुबे, मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और नागरिक भी मौजूद रहे। फोटो-19 गोपनीयता की दिलाई शपथ खागा।
विज्ञापन

नगर पंचायत परिसर स्थित अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित तीन सभासदों को शपथ दिलाई गई। फतेहपुर के न्यायिक अपर जिलाधिकारी ने कमला दुबे, ज्ञानेंद्र गुप्ता और राहुल गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विधायक कृष्णा पासवान, चेयरमैन गीता सिंह, अधिशासी अधिकारी देवहूति पांडे, संतोष गुप्ता, डॉक्टर अजय गुप्ता और धर्मेंद्र सिंह सहित निर्वाचित सभासद भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed