फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Five bags of DAP and seven bags of urea will be available per hectare during the season.

Fatehpur News: सीजन में प्रति हेक्टेयर डीएपी पांच और यूरिया सात बोरी मिलेगी

Fri, 28 Nov 2025 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Five bags of DAP and seven bags of urea will be available per hectare during the season.
फतेहपुर। अक्सर खाद के लिए किसान शोरशराबा मचाते हैं लेकिन अब ई-पॉश मशीनों को अपडेट कर दिया है। इससे अब मशीन पर अंगूठा लगाते ही इस बात की जानकारी हो जाएगी कि किसान पूर्व में कितनी खाद ले चुके हैं।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार के मुताबिक प्रति हेक्टेयर एक किसान को पांच बोरी डीएपी और सात बोरी यूरिया उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा। अक्तूबर से मार्च तक समय नियत किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद या फिर प्रदेश के किसी भी कोने से अगर संबंधित किसान ने उर्वरक की खरीदारी की है तो उसका पूरा हिसाब अंगूठा लगाते ही मिल जाएगा।
विज्ञापन

ई-पाॅश मशीन सिर्फ समिति परिसर में ही रात आठ बजे तक संचालित होती है। दूसरे स्थानों पर इसे संचालित नहीं किया जा सकता। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि 300 बोरी उर्वरक जनपद की 21 समितियों में बृहस्पतिवार को पहुंचा दी गई है। किसानों को खाद के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed