फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Five and a half million spent, 70 percent of schools not illuminated

साढ़े पांच करोड़ खर्च, 70 फीसदी स्कूल नहीं हुए रोशन

Fri, 15 Jan 2021 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Five and a half million spent, 70 percent of schools not illuminated
13 जनवरी को अमर उजाला के पेज दो पर प्रकाशित खबर की पीडीएफ - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। करोड़ों खर्च होने के बाद भी जिले के 1550 परिषदीय विद्यालय रोशन नहीं हो पाए। बेसिक शिक्षा विभाग से जारी बजट में बिजली विभाग ने स्कूलों में कनेक्शन देने के नाम पर बड़ा खेल किया है।
विज्ञापन

स्कूलों की संख्या से ज्यादा कनेक्शन का पैसा लेने के बावजूद 70 फीसदी स्कूल अंधेरे में हैं। जबकि इस पर साढ़े पांच करोड़ से ज्यादा की रकम खर्च हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले के कुल 2650 स्कूलों में ग्रामीण क्षेत्र के बहुतायत परिषदीय स्कूल अभी तक बिजली कनेक्शन से वंचित हैं। खास बात ये है कि बेसिक शिक्षा विभाग ने कनेक्शन विहीन स्कूलों में भी वायरिंग की औपचारिकता पूरी करा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही लगाए गए पंखे आदि भी गायब हो चुके हैं। ऐसे में स्कूलों में होने वाली चोरियों के शोपीस बने पंखे मुख्य कारण हैं। चोर सीधे पंखा और गैस सिलिंडरों को निशाना बना रहे हैं।
खास बात तो ये है कि विभाग का साढ़े पांच करोड़ खर्च भी हो गया, लेकिन इसका लाभ बच्चों को नाम मात्र ही मिल पाया है। स्थिति ये बन रही है कि जिन स्कूलों में कनेक्शन भी हैं, वहां के पंखे आदि चोरी होने के कारण बच्चों को कनेक्शन का लाभ नहीं मिल रहा है।
जिले में दो बार अधिशासी अभियंता विद्युत की जिम्मेदारी संभाल चुके सरोज कुमार का कहना है उनके कार्यकाल में दो बार चुनाव के समय कनेक्शन के लिए धनराशि आई थी।
उन्होंने करीब सात सौ कनेक्शन जोड़े गए थे, लेकिन बाद में लोग केबल खोल ले गए। केबल की सुरक्षा की जिम्मेदारी बिजली विभाग की नहीं है। उनके कर्मचारी मीटर लगाने गए थे, लेकिन केबल न होने के कारण वह लौट आए।
ऐसे में कनेक्शन शो नहीं हो पाए होंगे। इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग को लिखा गया था, लेकिन उसने केबल की व्यवस्था नहीं की थी। यही कारण है कि कुछ स्कूलों में कनेक्शनों के लेखा जोखा गायब है।

जितनी भी धनराशि बेसिक शिक्षा विभाग ने जमा की थी, उसकी रसीद दी गई थी। बेसिक शिक्षा विभाग रसीद प्रस्तुत कर जमा धनराशि का हिसाब किताब कर सकता है।
बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुरानी पत्रावलियां स्टोर में डंप हैं। इनकी तलाश के लिए दो लिपिक लगाए गए हैं। पत्रावली मिलने पर बिजली विभाग से पत्राचार किया जाएगा।

13 जनवरी को अमर उजाला के पहले पेज पर छपी खबर की पीडीएफ

13 जनवरी को अमर उजाला के पहले पेज पर छपी खबर की पीडीएफ- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed