फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Five and a half lakh stolen from uncle-nephew's house

Fatehpur News: चाचा-भतीजों के घर से साढ़े पांच लाख की चोरी

Wed, 03 May 2023 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Five and a half lakh stolen from uncle-nephew's house
बहुआ। सगे भाई और उनके चाचा के घर सोमवार रात चोर साढ़े पांच लाख का चुरा ले गए। पड़ोसियों से सूचना परिजन घर पहुंचे। परिजनों में रोना-पिटना मच गया। पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ सर्वोदय नगर मोहल्ला निवासी अनवर कुरैशी, आशिक कुरैशी सगे भाई हैं। इनके चाचा कमरुद्दीन है। तीनों के घर जुड़े हुए हैं। सभी लोग मवेशी व्यवसायी हैं। तीनों के परिवार सोमवार को रिश्तेदार के घर मलवां थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव शादी समारोह में गए थे। अनवर कुरैशी ने बताया कि शादी उसकी ससुराल में थी। उसने गैलरी के दरवाजे पर ताला लगाया था। गैलरी के बगल में कमरा है। कमरे में लकड़ी का दरवाजा अंदर से बंद था। चोर ने लकड़ी के दरवाजे को अंदर हाथ डालकर खोल लिया और घर में घुसे। कमरे में अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर एक लाख 90 हजार नकदी, तीन तोला सोना, 750 ग्राम चांदी के जेवरात चोर चुरा ले गए।
विज्ञापन

करीब चार लाख 25 हजार का माल चोरी किया है। इसके बाद चोर सीढि़यों के रास्ते कमरुद्दीन कुरैशी और आशिक कुरैशी के घरों में पहुंचे। कमरुद्दीन कुरैशी ने बताया कि अलमारी और बक्सा तोड़कर एक लाख पांच हजार नकदी चोर चुरा ले गए हैं। वहीं, आशिक कुरैशी के कमरे में रखे बक्सा तोड़कर 10 हजार नकदी चोरी कर ले गए। तीनों घरों से करीब साढ़े पांच लाख की चोरी हुई है। पड़ोसियों ने सुबह चोरी की खबर दी। तभी तीनों परिवार घर पहुंचे। मौके पर बहुआ चौकी प्रभारी विजय कुमार त्रिवेदी ने जांच की। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed