{"_id":"669ec1aa520f3a11010713b4","slug":"first-monday-of-sawan-echo-of-bam-bam-bhole-in-shiva-temples-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-118472-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सावन का पहला सोमवार, शिवालयों में बम-बम भोले की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सावन का पहला सोमवार, शिवालयों में बम-बम भोले की गूंज
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर में सावन के पहले सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। भोर से खुले मंदिर में सुबह से ही महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने भोलेबाबा का जलाभिषेक कर पुष्प और मिष्ठान का प्रसाद चढ़ाया। बाहर निकलकर नारियल फोड़ा।
तांबेश्वर मंदिर के पट दर्शनों के लिए भोर पांच बजे से खोल दिए गए। इस समय तक मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जमा हो चुके थे। मंदिर के बाहर बैरीकेडिंग के अंदर महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की अलग-अलग लाइन लगी रही। मंदिर के प्रवेश द्वार से चौराहे तक लाइनें पहुंच गईं।
हुसैनगंज प्रतिनिधि के अनुसार इस साल सावन महीने के पहले ही दिन सोमवार पड़ने से शिव भक्तों में काफी उत्साह रहा। भोर से हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर पहुंच कर डुबकी लगाई। ओमघाट भिटौरा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य प्राप्त किया। स्नान के बाद महिलाओं ने पुष्प, धूप, अक्षत से गंगा मइया की पूजा अर्चना की। बम बम भोले, हर हर गंगे, हर हर महादेव के साथ ओम नम: शिवाय की ध्वनि से गंगा तट गूंजता रहा।
विज्ञापन
जहानाबाद प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सिद्ध धाम राजराजेश्वर बाबा (बाड़े बाबा) मंदिर में भूत-भावन शिव पर जलाभिषेक कर भक्तों ने पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर का फूलों और बिजली की झालरों से शृंगार किया गया। भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। अंतिम सोमवार को परिसर में मेला लगेगा और महाप्रसाद के लिए भंडारा होगा। इसी तरह बलखंडेश्वर बाबा, कालेश्वर महादेव, सिद्धेश्वर बाबा, रामतलाई मंदिर में बाबा के दर्शनों के लिए भीड़ लगी रही।
बहुआ प्रतिनिधि के अनुसार थवईश्वर धाम मंदिर में शिवभक्तों का तांता लगा रहा। बाबा भोले के भक्तों ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, नारियल, प्रसाद चढ़ाकर और पूजा अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। मंदिर में चल रहे भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद चखा।
अमौली प्रतिनिधि के अनुसार चांदपुर के नोन नदी किनारे स्थित प्राचीन ऐतिहासिक शिवालय गूढ़ेश्वर धाम में भक्तों ने पूजन अर्चन कर भक्ति भाव से जलाभिषेक किया। जनपद बांदा, हमीरपुर, कानपुर देहात सहित क्षेत्र के श्रद्धालुओं श्रद्धापूर्वक दर्शन व पूजन किया। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे।