फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   First Aid Center has become the trauma center

फर्स्ट एड सेंटर बनकर रह गया ट्रामा सेंटर

Wed, 30 Nov 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 30 Nov 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
First Aid Center has become the trauma center
ट्रामा सेंटर का शो पीस बना आपरेशन थियेटर - फोटो : amarujala
जिले के इकलौते सरकारी ट्रामा सेंटर की सेवाएं फर्स्ट एड तक सीमित हैं। विशेषज्ञ डॉक्टर से लेकर स्टाफ की बेहद कमी है। चिकित्सीय उपकरण न होने से घायल महज मलहम-पट्टी कर रेफर कर दिए जातेे हैं। ऐसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। जरूरत पर ट्रामा सेंटर का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


सदर अस्पताल के कैंपस में बने थ्री लेबल के ट्रामा सेंटर की बिल्डिंग महज शोपीस है। जिस मकसद से इसका निर्माण हुआ था उसका फायदा अभी तक देखने को नहीं मिला है। करीब दो दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सकों से लैस रहने वाले इस सेंटर में तीन डॉक्टरों से काम चलाया जा रहा है। अभी तक यहां एक्सरे मशीन नहीं आई है। करीब छह महीने से  स्वास्थ्य विभाग ट्रामा सेंटर के लिए आधा दर्जन स्टाफ के साथ उपकरणों की मांग कर रहा है।
विज्ञापन


हालात यह हैं कि सदर अस्पताल की इमरजेंसी और इसमें कोई खास फर्क नहीं दिख सका है। शहर के केबी नगर की गनशॉट से घायल हुई पूजा को ट्रामा सेंटर लाया गया। यहां हमेशा की तरह बिना समय गंवाए स्टाफ ने सुविधा और संसाधन का रोना रोते हुए परिजनों को रेफर कराने की सलाह दे दी। सीएमएस डॉ. वीएन पाठक कहते हैं कि हाल ही में आए स्वास्थ्य मंत्री से भी ट्रामा सेंटर के सुचारू संचालन कराने की बात कही है। आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed