फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fire in the firecracker market caused a loss of Rs 5 crore, traders demanded compensation.

Fatehpur News: पटाखा बाजार में आग से पांच करोड़ का नुकसान, व्यापारियों ने मांगा मुआवजा

Tue, 28 Oct 2025 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Fire in the firecracker market caused a loss of Rs 5 crore, traders demanded compensation.
फतेहपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें 19 अक्तूबर को महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज मैदान में लगी अस्थायी पटाखा बाजार में आग से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी ने बताया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण लगी आग में पटाखों के साथ मोबाइल फोन, नकदी, फर्नीचर और बाइक जलकर राख हो गई। इससे व्यापारियों को करीब चार से पांच करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकांश व्यापारी उधार लेकर माल खरीदते हैं। ऐसे में वे गंभीर आर्थिक संकट में हैं। व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि प्रदान करने की मांग की है। इस दौरान विनोद गुप्ता, रज्जन गुप्ता, मो. आसिफ एडवोकेट, संजय जौहरी, बृजेंद्र यादव एडवोकेट और पूर्व सभासद धीरज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed