फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fire destroyed lot of household product

आग की लपटों ने बरपाया कहर, जली गृहस्थी और फसल

Sun, 11 Apr 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
fire destroyed lot of household product
फतेहपुर। गर्मी जैसे-जैसे बढ़ रही है, आग की लपटों का कहर भी बढ़ता जा रहा है। खेतों के साथ ही लोगों के घर, मवेशी जलकर नष्ट हो रहे हैं और किसानों में कोहराम मचा हुआ है। शनिवार को ललौली और हुसैनगंज क्षेत्र में आग की घटनाओं से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के दसौली के मजरे पिपरवा डेरा निवासी भूरा निषाद के घर में चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लग गई। चिंगारी घर के छप्पर पर गिरी और फिर तेज लपटें उठने लगीं। जब तक आग बुझाई जाती, लपटों ने दो अन्य घरों को भी अपनी चपेट में लिया।
विज्ञापन

भूरा निषाद के घर के सामने पड़े अरहर के 40 बोझ व सरसों के 30 बोझ जल गए। घर में रखा चार क्विंटल चना, तीन क्विंटल सरसों, आठ क्विंटल गेहूं, कपड़े, बिस्तर, चारपाई, तख्त, बर्तन नगदी सब कुछ जलकर राख हो गया। छप्पर के नीचे बंधी दो भैंसें झुलस गईं और एक पड़िया की मौत हो गई। पड़ोस के रामबली निषाद व फूलचंद्र निषाद के घर भी गेहूं, चावल, राशन, बर्तन, बिस्तर जल गया। इनके मकान के पीछे खलिहान में बाबूलाल निषाद निवासी दसौली की दो बीघा गेहूं व देवरती पत्नी फकीरे की एक बीघा
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं की फसल जल गई। सूचना के दो घंटे बाद दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक आग बुझ चुकी थी। लोगों ने बताया कि दसौली गांव के लोग जब आग बुझाने दौड़े तो गांव निवासी व बिजली विभाग में लाइनमैन फुल्लू ने समय पर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी। जिससे सबमर्सिबल व नलकूप की मदद से आग को बुझा लिया गया। बिजली नहीं मिलती तो आग बुझाना मुश्किल होता और गांव के अन्य घर भी चपेट में आ जाते। (संवाद)
बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के लदिगवां गांव निवासी दिनेश कुमार की तीन बीघे व उसके भाई महेश कुमार की एक बीघे की फसल शनिवार की शाम अज्ञात कारणों के चलते आग से जल गई। सूचना के काफी देर बाद दमकल यहां पहुंची। (संवाद)
हुसैनगंज। थाना क्षेत्र के चित्तीसापुर गांव में शनिवार की शाम पांच बजे गंगा विशुन रैदास के घर में चूल्हा की चिंगारी से आग लग गई। घर का छप्पर सहित गृहस्थी का सामान जल गया। छप्पर के नीचे दो बकरियां बंधी थी, जिनकी छप्पर गिरने से मौत हो गई।
ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। इसी क्रम में तारापुर भिटौरा और बीसापुर गांव के एक बाग में सूखे पत्ते में लगी आग से करीब 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। सूचना के थोड़ी देर बाद दमकल पहुंची तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और कर्मचारियों के साथ मिलकर आग बुझाई। आग से भिटौरा गांव के भरत कुमार तिवारी, सुरेश द्विवेदी व पड़ोसी गांव बीसापुर के सर्वेश यादव, चंद्रपाल, मुन्नू सिंह, महेश, दिनेश सिंह, रामनरेश, हरिशंकर वाजपेई के कुल 20 बीघा खेत जल गए। (संवाद)

गाजीपुर। आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्थानीय थाना क्षेत्र के शाह गांव निवासी व भाजपा युवा मोर्चा के जिलामंत्री ऐश्वर्य सिंह चंदेल ने दो दिन पहले प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व देवी-देवताओं की आपत्तिजनक पोस्ट फेसबुक में डालने वाले करन नाम के व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच करते हुए शाह के रहने वाले करन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed