{"_id":"6581dcfe775a9a29a3a9f0332a5ec3ac","slug":"fir-registered-on-traders-protesting-against-double-murder-and-loot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट युक्त डबल मर्डर का विरोध कर रहे डेढ़ सौ लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट युक्त डबल मर्डर का विरोध कर रहे डेढ़ सौ लोगों पर केस दर्ज
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
Updated Tue, 14 Apr 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारोबारियों की हत्या में अभी तक किसी की गिरफ्तारी तो नहीं हो सकी, उल्टे घटना का विरोध कर रहे लोगों के खिलाफ खिसिआई पुलिस ने विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट जरूर दर्ज कर ली।
विज्ञापन
घटना में 11 नामजद समेत करीब डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने, मारपीट, तोड़फोड़ के साथ कैमरा लूट ले जाने के आरोप हैं। नामजद आरोपियों में भाजपा नेता, व्यापारी नेता व बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक भी हैं।
विज्ञापन
बताते चलें कि शनिवार की शाम शहर की बाकरगंज पुलिस चौकी के पास स्थित महादेवन टोला में सर्राफ अरुण रस्तोगी अन्नू व पड़ोसी कारोबारी रमेश चंद्र रस्तोगी की बाइक सवार तीन शूटरों ने हत्या करके जेवरात से भरा बैग छीन लिया था।
विज्ञापन
शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाके में दो कारोबारियों की हत्या कर हुई लूट की वारदात की जानकारी को लेकर विरोध करने सड़क पर उतरे नागरिकों ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए स्थानीय पुलिस चौकी पर बवाल किया था।
सोमवार को बाकरगंज पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार की ओर से सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों में बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक वीरेंद्र पांडेय, भाजपा नेता राम प्रकाश गुप्ता, व्यापारी नेता रविप्रकाश दुबे, राधेश्याम हयारण, सत्य भगवान, प्रकाश दीक्षित, विजय भोला, दिलशाद खान, सल्लू, वीरेंद्र साहू व पंकज के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई की इस फेहरिस्त में 150 से 160 अज्ञात लोग भी शामिल हैं।
हत्या के विरोध में पदयात्रा स्थगित
कारोबारियों की हत्या के विरोध में शहर कांग्रेस ने सोमवार को प्रस्तावित पदयात्रा रद कर दी। कांग्रेसियों ने मृत कारोबारियों की आत्म शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर शोक जताया और लूट युक्त दोहरे हत्याकांड के खुलासे की मांग की।
जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह अनिल ने लूट युक्त हत्याकांड की निंदा करते हुए शोकाकुल परिवार के साथ खड़े होने का आह्वान किया। दोनों परिवार को ऐसी घड़ी में संबल देने की प्रार्थना करते हुए कांग्रेसियों ने घटना के जल्द खुलासे की मांग की। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन अजय अवस्थी, इंजीनियर पीरजादा कासिम, चौधरी अमजदयार, राज कुमार मौर्या, पवन सविता, श्रवण गौड़, मनोज घायल, नरेंदर सिंह रिक्की, संतोष दादा, सुभाष श्रीवास्तव, असलम, अनवार अहमद, दिनेश त्रिवेदी, एमएल श्रीवास आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
सपा नेता ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
कस्बे मोहल्ला मियां टोला में भूतपूर्व विधायक स्व. कासिम हसन के आवास में उनके पुत्र सपा नेता ने ने अरुण रस्तोगी उर्फ अन्नू रस्तोगी व उनके साथी रमेश की हत्या की निंदा कर एक शोक सभा का आयोजन किया। इसमें दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए मालिक से प्रार्थना की गई। सपा नेता ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने के साथ ही उनकी हर संभव मदद करने के लिए मुख्यमंत्री से शीघ्र मिलकर बात करेंगे।