{"_id":"6ab165716c4097fc8a0eb5c1","slug":"fir-registered-against-three-individuals-for-beating-up-a-young-man-and-robbing-him-at-gunpoint-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-162943-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: युवक को पीटकर तमंचे के बल पर लूटने में तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: युवक को पीटकर तमंचे के बल पर लूटने में तीन पर प्राथमिकी
विज्ञापन
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड पर युवक को पीटने के बाद तमंचे के बल पर 800 रुपये लूटने के आरोप में पुलिस ने एसपी के आदेश पर रविवार को तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
प्रयागराज जिले के राजरूपपुर निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह मूलरूप से खखरेरू थाना क्षेत्र के लोहारपुर गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि चार अगस्त को वह काम से खागा आया था। दोपहर करीब दो बजे रोडवेज बस स्टैंड पर लोहारपुर निवासी गणेश प्रसाद मिश्रा दो साथियों के साथ बाइक से पहुंचा और उसे रोका।
इसके बाद गालीगलौज कर भाइयों समेत जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर लात-घूंसों से पीटा। आरोप है कि कुछ देर बाद गणेश तमंचे में कारतूस भरने लगा। इसके बाद जेब से 800 रुपये निकाल लिए। कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।