{"_id":"69fcef077d73ac30f800648b","slug":"fir-lodged-over-facebook-post-defaming-cm-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-154270-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: फेसबुक पर सीएम को बदनाम करने वाली पोस्ट पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: फेसबुक पर सीएम को बदनाम करने वाली पोस्ट पर प्राथमिकी
विज्ञापन
फतेहपुर। फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक व भ्रामक पोस्ट करने पर पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने नायक भारतीय नायक नामक पेज के आईडी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की है।
सुल्तानपुर घोष थाने में तैनात दरोगा आनंद वर्मा की तहरीर के मुताबिक चार मई को फेसबुक पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। आरोप है कि इस पोस्ट के जरिये मुख्यमंत्री को बदनाम करने और धार्मिक व सामाजिक उन्माद फैलाने का प्रयास किया गया।
पुलिस का कहना है कि जिस मामले का हवाला देकर पोस्ट की गई थी उसमें एक साल पहले प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जांच में किशोरी राजस्थान से बरामद हुई थी और आरोपी उमेश गुर्जर पकड़ा गया था। वह वर्तमान में जेल में है। सुशील यादव और बबलू घोषी की नामजदगी गलत पाई गई थी।
विज्ञापन
महिला द्वारा झूठी प्राथमिकी दर्ज कराने की बात सामने आई थी। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि संबंधित मामले में कार्रवाई पूरी हो चुकी है। भ्रामक पोस्ट के मामले में आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।