फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fir lodged

तेलियानी ब्लॉक बवाल में तीन महिला प्रत्याशी समेत 130 पर मुकदमा

Sat, 10 Jul 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
fir lodged
फतेहपुर। तेलियानी ब्लॉक में नामांकन के दौरान हुए बवाल में तीन प्रत्याशियों समेत 130 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस वीडियो फुटेज के जरिए उपद्रवियों को चिह्नित करने में जुटी है।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख पद के नामांकन में गुरुवार को सपाई और भाजपाई भिड़े थे। दोनों पक्षों में जमकर बवाल हुआ था। असलहे लहराते हुए पथराव किया गया, मारपीट और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई थी। मामले में कोतवाल सत्येंद्र सिंह की ओर देर रात रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कोतवाल ने तहरीर में आरोप लगाया है कि गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सपा से ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी आशा देवी पत्नी राजू निवासी कासिमपुर 30-40 समर्थकों के साथ पहुंची थीं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी पुष्पा देवी पत्नी सुरेश निवासी सराय शहजादा निवासी 35-40 समर्थकों के साथ पहुंची थीं। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी मंजू देवी पत्नी सुरेंद्र निवासी मोहनखेड़ा मलवां 50-60 समर्थकों के साथ ब्लॉक रोड पर मौजूद थीं। यह लोग एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कुछ देर में गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हो गई। अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आसपास के लोगों ने दरवाजे बंद कर लिए। वाहनों में तोड़फोड़ की गई। सीओ सिटी संजय सिंह ने बताया आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अज्ञात आरोपियों को वीडियो के आधार पर चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इनसेट...
9- बार एसोसिएशन की बैठक में मौजूद अध्यक्ष जगदीश सिंह और अन्य पदाधिकारी। संवाद
10- कचहरी में बार एसोसिएशन की बैठक में मौजूद अधिवक्ता। संवाद
डीएम, एसपी से मिले अधिवक्ता
फतेहपुर। तेलियानी ब्लॉक में बवाल के दौरान पूर्व महामंत्री विजय सिंह चौहान पर हमले को लेकर बार एसोसिएशन कार्यालय में बैठक की गई। इसके बाद अध्यक्ष जगदीश सिंह, महामंत्री आशीष गौड़ समेत कई वकील डीएम और एसपी से मिले। वकीलों ने शांतिपूर्वक तेलियानी ब्लॉक चुनाव संपन्न कराने और पूर्व महामंत्री के साथ मारपीट के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। अध्यक्ष जगदीश सिंह ने बताया वकील विजय सिंह की तहरीर को बयान मानकर पुलिस एफआईआर में शामिल करेगी। एक हफ्ते के भीतर प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed