फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   FIR lodged against eight for kidnapping three teenage girls

Fatehpur News: तीन किशोरियों के अपहरण में आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Thu, 05 Mar 2026 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against eight for kidnapping three teenage girls
फतेहपुर। तीन अलग-अलग स्थानों से किशोरियों के अपहरण के मामले में पुलिस ने बुधवार को आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र से अगवा किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री को औंग थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव निवासी नीरज अपहरण कर ले गया है। नीरज के पिता रामप्रताप से पूछताछ पर उसने पुत्री को जल्द तलाश कर घर पहुंचाने का आश्वासन दिया। दोबारा पूछने पर रामप्रताप, ननकी, सियाराम और मनीष ने गाली-गलौज करते हुए जान से मरने की धमकी दी। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश जारी है।
ललौली थाना क्षेत्र से किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री को थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव निवासी रोहित अगवा कर ले गया है। किशोरी दो साल से अपने साढ़ू के घर पर रह रही थी। थानाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र से किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री को थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर मजरे सरकंडी गांव निवासी सूरज सोमवार को अगवा कर ले गया है। घटना में गांव के प्रदीप ने भी पुत्री को ले जाने में सहयोग किया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed