{"_id":"69a9bdf42455e1382c05d4d4","slug":"fir-lodged-against-15-for-assault-and-robbery-on-sarkandi-pradhans-husband-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-150369-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सरकंडी प्रधान के पति पर हमला और लूट में 15 पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सरकंडी प्रधान के पति पर हमला और लूट में 15 पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
फतेहपुर। सरकंडी ग्राम सभा में 15 दिसंबर को हुए प्रधान और कोटेदार पक्ष के बीच बवाल के मामले में एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रधान पुष्पा के पति संतोष द्विवेदी ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कोटेदार पक्ष पर हत्या की कोशिश और लूट का आरोप लगाया गया है।
प्रधान के पति संतोष द्विवेदी ने बताया कि वे 15 दिसंबर को सरकंडी गोशाला से राधानगर स्थित आवास पर लौट रहे थे। इस दौरान सरकंडी गांव के सुनील तिवारी, शिवशंकर उर्फ बिद्दन, कल्लू उर्फ जय प्रकाश, आदर्श उर्फ रोमिल, इंद्रेश, नीरज तिवारी, आसू, पप्पू तिवारी उर्फ संजय कुमार, प्रियांशू और उनके छह साथी असलहों, लाठी और डंडे लेकर उनकी कार रोकने आए।
कार रोककर गाली-गलौज की गई और विरोध करने पर तमंचे की बट से हमला किया गया। तमंचे के बल पर संतोष द्विवेदी से दो लाख रुपये कीमत की सोने की चेन, एक अंगूठी और 5,380 रुपये लूट लिए गए। बीच-बचाव करने आए गांव निवासी अवधेश उर्फ राजा, राम प्रकाश और रामबदन को भी पीटा गया। असलहों से फायर कर जानलेवा हमला किया गया लेकिन किसी तरह संतोष द्विवेदी ने जान बचाई।
विज्ञापन
शिकायत में कहा गया कि फर्जी वोट डालवाकर पत्नी को प्रधान बनाने और कार्य नहीं कराने के आरोप में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस की सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली गई। पूर्व में सुनील तिवारी पक्ष से संतोष द्विवेदी समेत अन्य के खिलाफ हत्या की कोशिश और अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।
थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्रधान के पति पर जानलेवा हमला और लूटपाट में नौ नामजद सहित कुल 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।