{"_id":"6a148626c670ed4b79080a50","slug":"fir-for-culpable-homicide-filed-over-death-of-fertilizer-dealer-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-155406-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: खाद विक्रेता की मौत पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: खाद विक्रेता की मौत पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी
विज्ञापन
फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर मजरे नवाबगंज गांव में भूमि के विवाद में घायल खाद विक्रेता की मौत के मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापा मार रही है।
गांव निवासी खाद विक्रेता कृष्णकुमार उर्फ कल्लू गुप्ता (65) को शनिवार सुबह भूमि कब्जे के विरोध पर परिवार के ही जवाहर गुप्त, संजय गुप्त, सरवन, सुशील और उनके पुत्र ने लाठी-डंडों से पीट दिया था। गंभीर रूप से घायल कृष्णकुमार की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
खाद विक्रेता की पुत्री प्राची गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ बलवा और गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापा मारा जा रहा है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।