{"_id":"5e84ba938ebc3e6fdc5985e2","slug":"fir-fatehpur-news-knp5532744178","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्गा बांटने में फंसे, लिखी गई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुर्गा बांटने में फंसे, लिखी गई एफआईआर
विज्ञापन
फतेहपुर। लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने एक शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। संबंधित पर भीड़ जुटाकर फ्री में मुर्गा बांटने का आरोप है। मसवानी मोहल्ले के शमशाद खान के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है।
शमशाद पर 29 मार्च को भीड़ जमा करा कर मुर्गा बांटने की बात सामने आई थी। जिस पर पुलिस ने सुबूत जुटाए। पुलिस की जांच में मुर्गा बांटने की बात उजागर भी हुई। इसी आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। भीड़ से संक्रमण का खतरा जताया गया।
जरूरतमंदों के पास पहुंचे समाजसेवी : खागा। खागा तहसील के सिलमी ग्राम प्रधान मुरलीधर मौर्य ने दवा का छिड़काव कराया। पाई गंाव में सुरेश मौर्य ने भी दवा का छिड़काव कराया। खागा से पूर्व सपा प्रत्याशी विनोद पासवान ने जरूरतमंदों को सब्जी व राशन दिया। ब्राह्मण टोला के सभासद सलीम शेख और अंशू यादव ने हाइवे पर लंच पैकेट वितरित किया।