{"_id":"6006ca418ebc3e2e550654da","slug":"fir-chit-fund-company-fathepur-news-three-crore-court-order-fatehpur-news-knp606800959","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 करोड़ लेकर भागी चिटफंड कंपनी पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 करोड़ लेकर भागी चिटफंड कंपनी पर एफआईआर
विज्ञापन
फतेहपुर। निवेशकों को धन दोगुना करने का लालच देकर ठगी का शिकार बनाने वाले चिटफंड कंपनी और उनके सदस्यों के खिलाफ करीब तीन साल बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सनसाइन ग्रुप के मध्यप्रदेश झबुआ रानापुरम सेमलखेड़ी निवासी चेयरमैन रमेश चंद्र नायक, डायरेक्टर दिनेश नायक, एमडी किशनपाल मेरावत, फराज खान मैनेजर और उनके सहयोगियों पर फर्जीवाड़ा करके धन हड़पने का मामला दर्ज किया है।
मुकदमा दर्ज कराते हुए हुसैनगंज हाजीपुर गंग निवासी संतोष कुमार ने बताया कि वह कंपनी में बतौर एजेंट काम करते थे। सनसाइन ग्रुप कंपनी का फतेहपुर में संचालन करने के लिए 2014 में मैनेजर फराज खान ने उनसे संपर्क किया था।
विज्ञापन
धन निवेश करने पर कई लाभकारी योजनाएं बताई। उसे यूनिक टावर आंजिट होटल सूर्या सायाजींगज जिला वड़ोदरा गुजरात स्थित मुख्य कार्यालय भी उसे लेकर गए।
जहां ग्रुप की आमदनी के स्रोत मार्केटिंग, टेक्सटाइल और मैग्जीन को बताया गया था। मैगजीन के जरिये प्रचार प्रसार होता था। इस दौरान चेयरमैन, डायरेक्टर, एमडी, मैनेजर से मुलाकात कराई गई।
उन लोगों ने बताया कि सनसाइन ग्रुप गुजरात, मध्य पद्रेश, राजस्थान, यूपी के फतेहपुर, रायबरेली, लखनऊ में कार्यालय खुले हैं। उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ में भी शाखाएं खुलने वाली है। वह फतेहपुर का एजेंट बना।
उसने तीन लाख रुपये दोगुना करने के लालच में कंपनी में निवेश किया। कई और लोगों का कंपनी में निवेश कराया। वर्मा चौराहे में संचालित शाखा अचानक छह अगस्त 2017 को बंद हो गई।
18 सितंबर 2019 को दामोह मध्य प्रदेश में एमडी किशनपाल मेरावत से मुलाकात हुई। 22 नवंबर और छह दिसंबर कंपनी के सीएमडी रमेश नायक के फोन पर बातचीत हुई। 26 फरवरी 2019 को कंपनी के चेयरमैन से बात हुई।
वह लोग जल्द ही भुगतान का आश्वासन देते रहे। नोटबंदी के कारण कंपनी के प्रभावित होने का झांसा देते रहे। उन लोगों को फूटी कौड़ी भी नहीं मिली। जिले से तीन करोड़ रुपये निवेशकों के डूूब गए।
पुलिस ने सुनवाई नहीं की। वकील शाश्वत गर्ग ने बताया कि मामले में प्रमुख एजेंट संतोष, राम औतार निवासी पहनी छीटू, कुसुम देवी पत्नी कामता प्रसाद निवासी जहानपुर डीघ, वीरेंद्र निवासी परसदेपुर औंग, रामनरेश अवस्थी निवासी हाजीपुर गंग, उमाकांत त्रिवेदी हाजीपुर गंग की ओर से कोर्ट में शिकायत की गई थी। कोर्ट के आदेश पर कंपनी और अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।