{"_id":"69502e07110c19a0d00ae8e6","slug":"fir-against-wife-and-three-others-for-abetment-to-suicide-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-146375-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: आत्महत्या के लिए उकसाने पर पत्नी समेत तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: आत्महत्या के लिए उकसाने पर पत्नी समेत तीन पर प्राथमिकी
विज्ञापन
फतेहपुर। कोर्ट के आदेश पर थरियांव पुलिस ने पति को आत्महत्या के लिए उकसाने की पत्नी समेत तीन के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है। आत्महत्या से पहले युवक ने छोटे भाई के मोबाइल पर सुसाइड नोट भी लिखकर भेजा था।
थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की शादी बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला संग हुई थी। युवक की मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि बहू के संबंध थरियांव के छोटई का पुरवा निवासी उसके बहनोई से थे।
कई बार बहू को मोबाइल पर बातचीत करते भी बेटे ने पकड़ा था। बेटे ने पांच सितंबर को दोनों को एक जगह पर एक साथ पकड़ा था। विरोध पर बहू ने उसे और बहनोई ने पुत्र को पीटा था।
विज्ञापन
आत्मग्लानि के चलते बेटे ने मोबाइल पर सुसाइड नोट लिखकर छोटे भाई के मोबाइल में भेजा और शाम को जहर खा लिया। कानपुर लेकर जाते समय रास्ते में बेटे की मौत हो गई थी। पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।