{"_id":"6903c2b99c52ff8c91019871","slug":"fir-against-a-scoundrel-who-harassed-his-own-sisters-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-143168-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सगी बहनों को तंग करने वाले शोहदे पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सगी बहनों को तंग करने वाले शोहदे पर एफआईआर
विज्ञापन
थरियांव। पुलिस ने नाबालिग सगी बहनों को तंग करने वाले शोहदे के खिलाफ बृहस्पतिवार को मारपीट, धमकी और छेड़छाड़ के आरोप की रिपोर्ट दर्ज की है। अभी भी बहनों ने स्कूल जाना छोड़ रखा है।
शोहदे के खिलाफ बुधवार को दोबारा पीड़ित बहनें मां के साथ शिकायत लेकर पहुंचीं थीं। मां ने बताया कि उसे पता नहीं था कि रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। उन्हें एसपी कार्यालय से बृहस्पतिवार थाने भेजा गया। पीड़ित महिला का आरोप है कि थाने में एक दरोगा ने अभद्र तरीके से उनसे बात की।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की दो बेटियां क्रमश: कक्षा छह और चार में एक स्थानीय जूनियर हाईस्कूल में पढ़ती हैं। महिला ने बुधवार को दोनों बेटियों के साथ थाने पहुंचीं थीं। यहां शोहदे अंकित के खिलाफ शिकायत की थी। आरोप है कि अंकित करीब एक माह से बहनों के साथ छेड़खानी कर रहा है।
विज्ञापन
महिला ने 23 अक्तूबर को भी शिकायत की थी। पुलिस ने मामूली कार्रवाई के बाद उसे छोड़ दिया था। दोबारा 25 अक्तूबर को अंकित ने दोनों नाबालिग से छेड़छाड़ की। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाने में महिला से गलत व्यवहार किए जाने की उनके पास शिकायत नहीं आई है।