{"_id":"66b520bd85812876900d3764","slug":"fighting-and-vandalism-at-the-pump-for-not-giving-petrol-in-the-bottle-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-119321-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बोतल में पेट्रोल न देने पर पंप में मारपीट, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बोतल में पेट्रोल न देने पर पंप में मारपीट, तोड़फोड़
विज्ञापन
प्रेमनगर। बोतल में पेट्रोल न देने पर पंप में मारपीट और तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। सुल्तानपुर घोष थाने के ओरम्हा निवासी शौर्य प्रताप सिंह मां शारदा पेट्रोल पंप पर मैनेजर हैं। आरोप है कि पंप पर अल्लीपुर निवासी परवेश, बबलू सिंह समेत तीन लोग खाली बोतल में पेट्रोल लेने पहुंचे। सेल्समैन चंद्रपाल ने मना किया तो उसके साथ गालीगलौज व मारपीट की। उनके साथ ऑफिस के केबिन में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। (संवाद)
-- -- -
घायल फल विक्रेता की इलाज दौरान मौत
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर बहेरा निवासी संतोष कुमार (45) गांव में फल की ठेला लगाता था। वह पांच अगस्त की शाम घर जाने के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से ठेलिया पलट गई थी, जिसके नीचे दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे प्रयागराज में भर्ती कराया था, जहां इलाज दौरान बुधवार शाम उसने दम तोड़ दिया। शव को लेकर घर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। (संवाद)
-- -- -- -- -
दहेज हत्यारोपी गिरफ्तार
फतेहपुर। ललौली पुलिस ने दहेज हत्या में फरार नीरज सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी हमीरपुर जिला सिसोलर थाने के भुलसी निवासी है। वह काफी समय से वांछित चल रहा था। (संवाद)