फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fight over dowry in Tilak ceremony, refusal to marry

Fatehpur News: तिलक समारोह में दहेज को लेकर मारपीट, शादी से इन्कार

Thu, 13 Nov 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Fight over dowry in Tilak ceremony, refusal to marry
कायमगंज। तिलक समारोह में दहेज को लेकर हुए विवाद के बाद कन्या पक्ष ने वर पक्ष पर मारपीट और दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कंपिल क्षेत्र के गांव मिस्तनी बहवलपुर निवासी मनीष कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन रामरती की शादी कायमगंज के मोहल्ला मेहंदीबाग निवासी शिवम पुत्र रामनरेश के साथ तय हुई थी। बीते पांच नवंबर को मीना मैरिज होम में तिलक समारोह था। इसमें उसने एक बाइक, एक लाख रुपये, सोने की चेन, अंगूठी और अन्य सामान दिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि रात करीब नौ बजे वर पक्ष के रामनरेश ने दो लाख रुपये दहेज की मांग की। जब मनीष ने इन्कार किया तो शिवम, सत्यम, रामबेटी, सिया देवी उर्फ अंशिका और मंजू ने गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर मनीष के पिता और चाचा को भी पीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि वर पक्ष ने तिलक में दिया गया सामान व रुपये रख लिए और शादी से इन्कार कर दिया। उधर हलवाई मुकेश ने भी कन्या पक्ष पर मारपीट के आरोप में तहरीर दी थी जिसके आधार पर पहले ही रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। इसमें आरोप था कि युवक के बहनोई से मारपीट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed