फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fight over construction of window and balcony on the exit side of house, video goes viral

Fatehpur News: मकान के निकास की ओर खिड़की-छज्जे के निर्माण पर मारपीट, वीडियो वायरल

Thu, 11 Jun 2026 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Fight over construction of window and balcony on the exit side of house, video goes viral
फोटो-06-दो समुदाय के लोग आपस में झड़प करते हुए। संवाद
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के नरैचा गांव में खिड़की, दरवाजा और छज्जे के निर्माण के चलते दो समुदाय में मारपीट हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी नरेंद्र प्रजापति ने तहरीर में बताया कि उनके मकान के सामने इरशाद खान का घर है। आरोप है कि इरशाद मकान के निकास की ओर खिड़की, दरवाजा और छज्जे का निर्माण करा रहा है। सार्वजनिक खड़ंजे पर कब्जा कर दीवार भी बनाई गई है। इस निर्माण का नौ जून को विरोध किया गया था। इसके बाद काम कुछ समय के लिए रोक दिया गया था।
विज्ञापन

बुधवार को नरेंद्र प्रजापति परिजन के साथ शिकायत करने थाने जा रहे थे। तभी दोबारा निर्माण शुरू होने पर घर की महिलाओं ने विरोध किया। आरोप है कि इरशाद ने महिलाओं के साथ गाली-गलौज की जिससे विवाद बढ़ गया। शोर सुनकर परिवार के चचेरे भाई सोनू, रघुनाथ और राजकुमार मौके पर पहुंचे और सभी को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान इरशाद, चुन्ना, लालू और आदिल ने तमंचे की बट और चाकू से हमला कर दिया। हमले में राजकुमार का सिर फट गया। लालू के हाथ में चाकू से चोट आई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रात में गांव में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि नरेंद्र की तहरीर पर इरशाद, चुन्ना, लालू और आदिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी इरशाद को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

फोटो-06-दो समुदाय के लोग आपस में झड़प करते हुए। संवाद

फोटो-06-दो समुदाय के लोग आपस में झड़प करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed