फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fight,injured,person

चबूतरा तोड़कर जलनिकासी को बनाई नाली, मारपीट

Mon, 24 May 2021 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
fight,injured,person
फतेहपुर। अंदौली गांव में चबूतरा तोड़कर नाली बनाने पर कुछ लोगों ने दो लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अंदौली गांव निवासी शमसाद खान ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 20 मई की शाम वह घर पर नहीं थे। पड़ोसी गुलाब उसके घर के सामने पहुंचा और उसकी सहन में बने चबूतरे को तोड़कर जलनिकासी के लिए नाली बनानी शुरू कर दी। उसके भाई अशफाक ने इसका विरोध किया तो गुलाब ने उसे धमकी देकर वहां से भगा दिया। शाम को वह मौके पर पहुंचे और नाली देखकर उसने पड़ोसी से इसका उलाहना दिया तो उन्होंने हमला कर दिया।
विज्ञापन

गुलाब, फैयाज, बहार व उसकी बहन घर के अंदर घुस गई और उसके भाई इरशाद उर्फ पप्पू व असफाक को लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे दोनों के सिर फट गए। किसी तरह से झगड़ा शांत हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शमसाद खान का आरोप है कि मुकदमा दर्ज करने से पहले पुलिस ने तहरीर से धारदार हथियार का जिक्र हटाने का दबाव बनाया और तब मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर कोतवाली सत्येंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर मिलेगी तो उसी आधार पर मुकदमा दर्ज होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed