फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fierce road accident in Fatehpur: Tractor crushed cyclist brother and two real sisters, two died

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर ने साइकिल सवार भाई और दो सगी बहनों को कुचला, बहनों की मौत, भाई भर्ती

Sat, 05 Jun 2021 06:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 05 Jun 2021 06:35 PM IST
सार

फतेहपुर में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार भाई और उसकी दो बहनों को कुचल दिया। हादसे में बहनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भाई अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन
Fierce road accident in Fatehpur: Tractor crushed cyclist brother and two real sisters, two died
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर के प्रेमनगर में साइकिल से लकड़ी काटने निकले एक भाई व उसकी दो बहनें सड़क हादसे का शिकार हो गईं। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीनों को कुचल दिया। इसमें बहनों की मौत हो गई जबकि भाई का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बैरहना गांव निवासी रामसुमेर मौर्य मेहनत-मजदूरी करके परिवार चलाता है। परिवार में पत्नी व पुत्र शिवम (15) और  शिवानी उर्फ रानी (14) व बिटान देवी (12) पुत्री थी। शनिवार की सुबह तीनों लकड़ी काटने के लिए साइकिल से जंगल गए थे। जैसे ही वह भवानी पुरवा गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल को टक्कर मारी।
विज्ञापन


जिससे तीनों पहिए के नीचे आ गए और ट्राली उनके ऊपर से निकल गई। हादसे में बिटान देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन व ग्रामीण वहां आ गए और सड़क पर जाम लगना शुरू हो गया। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और शिवम व रानी को जीप में लेकर हथगाम अस्पताल पहुंची, जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

परिजन फतेहपुर पहुंचे तो डॉक्टर ने शिवानी उर्फ रानी को मृत बताया और शिवम का इलाज शुरू किया। एक ही परिवार में दो मौतों से कोहराम मच गया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष आनंद सिंह भदौरिया ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। 

शव लेकर लौटे परिजन, ग्रामीणों का हंगामा
शिवानी और बिटान देवी की मौत को लेकर परिजन जहां बेहोश हुए जा रहे थे, वहीं ग्रामीण गुस्से में दिखे और उन्होंने सड़क पर शव रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोका और अधिकारियों को सूचना दी। सीओ खागा गयादत्त मिश्र मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की तो आधा घंटे के बाद शवों को पुलिस ने कब्जे में लिया। हादसे को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा भी किया। 

दो पुत्र व तीन पुत्रियों वाला परिवार बदहवास
रामसुमेर मौर्य के परिवार में दो पुत्र शिवम और राजकुमार हैं। जबकि तीन बेटियां शिवानी, बिटान और बिट्टी है। इसमें हादसे के कारण शिवानी और बिटान की मौत हो गई। जबकि शिवम मौत से लड़ रहा है। रामसुमेर के पास डेढ़ बीघे खेत हैं। मजदूरी व किसानी करके वह परिवार का भरण-पोषण कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed