फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Female doctor molested in cinema hall; husband attacked with a sharp-edged weapon.

Fatehpur News: सिनेमा हॉल में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, पति पर धारदार हथियार से हमला

Wed, 09 Sep 2026 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Female doctor molested in cinema hall; husband attacked with a sharp-edged weapon.
फतेहपुर। सदाशिव सिनेमा हॉल में एक महिला डॉक्टर के पति पर छह वेंडरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह हमला डॉक्टर से छेड़छाड़ के विरोध के बाद हुआ। दंपती फिल्म देखने गए थे, तभी एक वेंडर ने डॉक्टर से अभद्रता और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और छह वेंडरों ने पति पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। घायल पति को लेकर दंपती कोतवाली पहुंचे। आरोप है कि सिनेमा हॉल संचालक रिंकू तिवारी ने उन पर सुलह का दबाव बनाया। सुलह से इन्कार करने पर संचालक ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed