{"_id":"8a65056b571ed5a8b03e822b5b85cad0","slug":"fell-foul-of-the-capital-innocent-hundred-meters-away-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी की चपेट मासूम सौ मीटर दूर जाकर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी की चपेट मासूम सौ मीटर दूर जाकर गिरा
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Tue, 11 Aug 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
सादीपुर रेलवे क्रासिंग पार करते समय सोमवार की सुबह मासूम की हावड़ा-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मासूम का शव लगभग सौ मीटर दूर उछल करके कई टुकड़ों में बंट गया। मासूम अपने पिता व बड़े भाई के साथ ड्यूटी पर जा रहे दादा को छोड़ने रेलवे स्टेशन आया था। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
शहर के विष्णुपुरी कालोनी निवासी पंकज सविता के पिता धरमराज उन्नाव में डाक विभाग में बाबू हैं। धरमराज रोजाना ट्रेन से अप-डाउन करते हैं। सोमवार करीब साढ़े छह बजे पंकज बाइक से पिता को आदर्श रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए निकला। दादा को स्टेशन छोड़ने जाने के लिए पंकज के बेटे आंसू सविता (6) व प्रियांशु सविता (4) ने भी साथ चलने की जिद की। पंकज के बड़े भाई कैलाश सविता ने बताया कि रेलवे क्रासिंग का गेट बंद होने से छोटा भाई बाइक लेकर पुलिस लाइंस साइड मेें रुक गया। जबकि पिता धरमराज दोनों भतीजों को लेकर अप लाइन की रेलवे लाइन पार कर गए थे। इसी दौरान हावड़ा से दिल्ली अप राजधानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस गुजरी। बकौल कैलाश, जिस वक्त राजधानी एक्सप्रेस पास हो रही थी, उसी दौरान प्रियांशु ने पिता की ओर दौड़ लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मासूम उछल करके सौ मीटर दूर जा गिरा। मासूम की मौत की खबर से परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
लापरवाही से गई मासूम की जान
- बंद रेलवे क्रासिंग पार करने के दौरान हुई घटनाओं से सबक नहीं ले रहे हैं लोग
बंद रेलवे क्रासिंग पार करने में जान जोखिम में डाली जा रही है। छह महीने के अंतराल में कई जानें जा चुकी हैं, इसके बावजूद जागरूकता नाम की चीज नजर नहीं आ रही है। सोमवार की सुबह राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुई मासूम की मौत के पीछे भी लापरवाही रही है। बंद रेलवे क्रासिंग पार करना ना केवल खतरे से खाली नहीं है बल्कि काननून अपराध भी है। इसके बावजूद लोग खतरों से खेलना बंद नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते जब तब ट्रेन हादसे में मौतें हो रही हैं। शहर के सादीपुर रेलवे क्रासिंग पर सोमवार की सुबह पौने सात बजे विष्णुपुरी कालोनी निवासी पंकज सविता के पुत्र प्रियांशू की मौत हो गई। इस हादसे के तीन दिन पहले हरिहरगंज रेलवे क्रासिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गई थी। इसी प्रकार से महीने भर पहले इसी रेलवे क्रासिंंग पर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक वृद्ध की जान जा चुकी है।
विज्ञापन