फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fault,HT lines,fathepur news,power system,extreme

हाईटेंशन लाइनों में बढ़े फाल्ट, चरमराई बिजली व्यवस्था

Sun, 24 Jan 2021 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
fault,HT lines,fathepur news,power system,extreme
गुड्डू यादव - बिजली की खबर - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। ठंड बढ़ते ही शहर से लेकर गांव तक विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। हीटर, ब्लोअर और गीजर का उपयोग बढ़ने के कारण उपकेंद्र ओवरलोड होने लगे हैं और हाईटेंशन लाइनों में फाल्ट बढ़ गए हैं। शहरी क्षेत्र में आठ से नौ घंटे तो ग्रामीण क्षेत्र में 12 से 13 घंटे की बिजली कटौती हो रही है। इससे लोगों की दिक्कतें बढ़ गई है।
विज्ञापन

कोहरे के कारण लाइनलॉस बढ़ गया है। शहरी क्षेत्र के उपकेंद्रों से जुड़े फीडरों में 55 से 60 फीसदी लाइनलॉस चल रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के फीडरों में 60 से 75 फीसदी लाइनलॉस चल रहा है।
विज्ञापन

इस वजह से फीडर भी ओवरलोड हो गए हैं और हाईटेंशन लाइनों में फाल्ट बढ़ गया है। शहरी क्षेत्र के हरिहरगंज, मुराइन टोला, आबूनगर, शांति नगर और सथरियांव उपकेंद्र में सुबह पांच बजे से नौ बजे तक बिजली कटौती की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दिन में तीन से चार घंटे दिन और बिजली आपूर्ति बंद रहती है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के थरियांव, महिंचा मंदिर, असोथर, बहुआ और गाजीपुर उपकेंद्र के फीडरों में लाइनलॉस बढ़ गया है।
इस वजह से दिन में बिजली की कटौती करके रात में आपूर्ति दी जाती है। कड़ाके की ठंड में किसान रात को फसलों की सिंचाई करने के लिए मजबूर हैं।
सिंचाई विभाग के कर्मचारी अनुपम अवस्थी ने बताया कि सुबह पांच बजे विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है। फिर 10 बजे के बाद बिजली दी जाती है। इससे सुबह पानी की सप्लाई भी बंद रहती है। ठंडे पानी से ही सुबह के दिनचर्या की शुरुआत करनी पड़ती है।
मलांव गांव के किसान सुरेंद्र पटेल ने कहा कि 18 घंटे बिजली का रोस्टर हवा हवाई साबित हो रहा है। सुबह से शाम तक बिजली कटौती की जाती है। शाम को बिजली दी जाती है। ऐसे में कड़ाके की ठंड में फसलों की सिंचाई करने में दिक्कत होती है।
खटौली गांव के किसान विनोद पटेल ने कहा कि बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। इस समय गेहूं की फसल सींचने का समय चल रहा है। दिन में बिजली काटी जाती है और रात में बिजली दी जाती है। मजबूरी में रात को सिंचाई करनी पड़ती है।
तांबेश्वर नगर निवासी गुड्डू यादव ने बताया कि सुबह पानी सप्लाई का समय होता है, उसी समय बिजली काट दी जाती है। ठंडे पानी से नहाने की हिम्मत नहीं पड़ती है, लेकिन सुबह दिनचर्या के लिए ठंडा पानी ही मिलता है। नहाने के लिए पानी गरम करना पड़ता है।

शहर के मुराइन टोला, हरिहरगंज उपकेंद्र एक 33 केवीए लाइन से चलते हैं और आबूनगर व शांति नगर एक 33 केवीए लाइन से चलते हैं। इनको अलग कराने के लिए इस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। जल्द ही बिजली की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। - रामसनेही, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम

आबूनगर उपकेंद्र पर लगी मशीनें

आबूनगर उपकेंद्र पर लगी मशीनें- फोटो : FATEHPUR

अनुपम अवस्थी - बिजली की खबर पर प्रतिक्रिया

अनुपम अवस्थी - बिजली की खबर पर प्रतिक्रिया- फोटो : FATEHPUR

किसान सुरेंद्र पटेल - बिजली की खबर पर प्रतिक्रिया

किसान सुरेंद्र पटेल - बिजली की खबर पर प्रतिक्रिया- फोटो : FATEHPUR

विनोद पटेल - बिजली की खबर

विनोद पटेल - बिजली की खबर- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed